हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में लैंडस्लाइड से हड़कंप, बड़े बोल्डर गिरने के बाद घर खाली कराए गए

SHIDDHANT
20 March 2026 8:45 PM IST
कुल्लू में लैंडस्लाइड से हड़कंप, बड़े बोल्डर गिरने के बाद घर खाली कराए गए
x
Kullu कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित अखाड़ा बाजार क्षेत्र में बीते शाम लैंडस्लाइड की घटना से दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी देते हुए एडीसी अश्विनी कुमार ने बताया कि पहाड़ी से अचानक मलबा गिरा, जिसमें एक बड़ा बोल्डर भी शामिल था।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सभी लाइन विभागों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के घरों को एहतियातन खाली करा लिया गया, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।
अश्विनी कुमार के अनुसार, क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पहाड़ी इलाकों की ओर न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत का र्रवाई की जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में मौसम साफ होने की संभावना है, जिससे स्थिति में सुधार हो सकता है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
Next Story