हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की वजह से शिमला में फिर हुआ भूस्खलन, मलबे में दबी कार

Admin Delhi 1
7 July 2022 10:17 AM GMT
भारी बारिश की वजह से शिमला में फिर हुआ भूस्खलन, मलबे में दबी कार
x

शिमला न्यूज़: राजधानी शिमला में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। बीते कल उपनगर ढली में भूस्खलन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। ढली में एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह ढली बाईपास पर एक कार पहाड़ी से गिरे मलबे में दब गई। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार (HP 14D-0661) को सड़क किनारे पार्क किया गया था। हालांकि भूस्खलन से कोई जनहानि नहीं हुई है, और न ही सड़क बाधित हुई है। भूस्खलन से कुछ अस्थायी मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। बता दें कि शिमला व आस-पास के इलाकों में आज मौसम साफ बना हुआ है। बीते मंगलवार की रात हुई व्यापक बारिश की वजह से शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले कल अलग-अलग जगह हुए भूस्खलन से आठ गाड़ियां तबाह हुईं हैं। राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक बरसात के कारण राज्य में 13 सड़कें, 134 ट्रांसफार्मर और 9 आईपीएच स्कीमें बंद पड़ी हैं।

Next Story