हिमाचल प्रदेश

Lahul : मनाली-अटल टनल रोहतांग-कोकसर मार्ग हिमस्खलन से हुआ बंद

Tara Tandi
30 April 2024 10:26 AM GMT
Lahul : मनाली-अटल टनल रोहतांग-कोकसर मार्ग हिमस्खलन से हुआ बंद
x
शिमला : मई महीने की दस्तक पर भी लाहौल में सर्दी की तरह बर्फबारी हो रही है। ऐसे में घाटी में हिमस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है। मनाली-अटल टनल रोहतांग-कोकसर मार्ग हिमस्खलन से बंद हो गया है। फुमड़नाला में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। वहीं, अटल मनाली-केलांग मार्ग भी फोर वाई फोर को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए अवरूद्ध हो गया है।
मंगलवार को मौसम खुलने के बाद बर्फ से लकदक पूरी घाटी चांदी की तरह चमकी। उधर, बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रहीं। चंद्राघाटी में सड़कों के साथ दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। ताजा बर्फबारी से ग्रांफू-काजा, रोहतांग दर्रा व मनाली-लेह मार्ग को खोलने का काम भी प्रभावित हो गया है।
अटल टनल से सोलंगनाला तक फंसे 6000 पर्यटकों को किया रेस्क्यू
अटल टनल से सोलंगनाला तक फंसे 6000 पर्यटकों को मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया है। रात लगभग 1 बजे तक बचाव अभियान चला। पुलिस की ओर से एक हजार से अधिक वाहनों को मनाली पहुंचाया गया।
Next Story