- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: पुलिस ने नशा...
हिमाचल प्रदेश
Kullu: पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक को गिरफ्तार किया
Admindelhi1
1 April 2025 1:55 PM IST

x
"पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पारला भुंतर स्थित एक होमस्टे में दबिश दी"
कुल्लू: थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश पड़ने की प्रक्रिया को पुलिस द्वारा पूरा किया जा रहा है। नशा तस्करी का मामला मंगलवार उस दौरान सामने आया जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पारला भुंतर स्थित एक होमस्टे में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने कमरा नंबर 104 में ठहरे व्यक्ति के कब्जे से 5. 44 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वरूण शर्मा (30) पुत्र स्व. सुरेश शर्मा निवासी मकान न० 655 आर माडल टाउन, जालन्धर (पंजाब) के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsहिमाचलकुल्लूक्राइम न्यूज़पुलिसनशा तस्करीआरोपगिरफ्तारHimachalKulluCrime NewsPoliceDrug TraffickingAccusedArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





