हिमाचल प्रदेश

Kullu: पिकअप जीप से शराब की खेप का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Sanjna Verma
4 July 2024 7:00 PM IST
Kullu: पिकअप जीप से शराब की खेप का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
x
Naggar नग्गर: पुलिस ने पतलीकूहल सब्जी मंडी में एक पिकअप जीप में अवैध तरीके से लाई गई शराब की 90 पेटियां पकड़ी हैं। Police ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं पिकअप जीप को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किसी जीप में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की खेप आई है। इस पर Police Team ने मौके पर जाकर जीप को चैक किया। जीप (एचपी 65-5405) में देसी व अंग्रेजी शराब की 90 पेटियां पाई गईं। पुलिस ने पिकअप जीप के चालक धर्म सिंह निवासी ढढावन और संदीप कुमार निवासी जझरौट जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। DSP ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story