हिमाचल प्रदेश

Kullu: तेगूबेहड़ में चार लोगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा, मामला दर्ज

Admindelhi1
27 Jun 2024 2:24 PM IST
Kullu: तेगूबेहड़ में चार लोगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा, मामला दर्ज
x
शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू

कुल्लू: भुंतर थाने में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायतकर्ता चंद्रसेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले रात करीब साढ़े दस बजे भुंतर के साथ लगते तेगुबेहड़ रोड पर घोघा के चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इसमें वह घायल हो गये. एसपी डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story