- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: नशे के खिलाफ...
हिमाचल प्रदेश
Kullu: नशे के खिलाफ कार्रवाई, एक युवक 1.405 किलो चरस के साथ गिरफ्तार
Admindelhi1
11 May 2025 3:45 PM IST

x
युवक गिरफ्तार
कुल्लू: थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला शनिवार बीती रात उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम बामी नाला के समीप गश्त पर थी। इस दौरान सामने से आ रहा युवक पुलिस को देख घबरा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उस युवक को दबोच लिया जिसके का कब्जे से तलाशी के दौरान एक किलो 405 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुबेर सिंह (20) पुत्र थैलू राम, निवासी गांव भलाण–II, डाकघर भलाण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsहिमाचलकुल्लूनशेकार्रवाईएक युवक1.405 किलो चरसगिरफ्तारपुलिसक्राइम न्यूज़HimachalKulludrugsactionone youth1.405 kg hashisharrestedpolicecrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





