हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह राठौर ने किया बीजेपी पर हमला: भाजपा शासनकाल में देश के समक्ष संविधान को बचाने की बड़ी चुनौेती

Admin Delhi 1
14 April 2022 6:38 PM GMT
कुलदीप सिंह राठौर ने किया बीजेपी पर हमला: भाजपा शासनकाल में देश के समक्ष संविधान को बचाने की बड़ी चुनौेती
x

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में देश के सामने संविधान को बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जिस प्रकार से संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है तथा लोगों को धर्म, जाति व भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

वह गुरूवार को शिमला स्थित पार्टी कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कुलदीप राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह समाज विरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर इन्हें बेनकाव करें। बावा साहब ने जिस परिकल्पना के साथ भारत के संविधान का निर्माण किया था, वह आज पीछे छूटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश की एकता और अंखडता खतरे में पड़ गई है। कांग्रेस के अथक प्रयासों और इसके नेताओं के बलिदान के बाद देश आजाद हुआ। आज देश मे इतिहास से भी छेड़ छाड़ की जा रही है। राठौर ने कहा कि आज पूरा देश ही नही पूरा विश्व बावा साहब को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। बावा साहब ने इतिहास रचा और उनके सम्मान में कुछ भी कहना सूरज को दीया दिखाने वाली बात है। विलक्षण प्रतिभा के धनी बावा साहब ने दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए जो कार्य किये,संविधान में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानून की व्यवस्था की वह बहुत ही उल्लेखनीय है। देश के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने कहा कि बावा साहब हमेशा याद रखे जाएंगे। उनके आदर्शो पर चलना उनके लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।

Next Story