हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पारंपरिक मेलों और त्योहारों की झलक दिखाएगी केआर भारती की पुस्तक

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:49 AM IST
हिमाचल के पारंपरिक मेलों और त्योहारों की झलक दिखाएगी केआर भारती की पुस्तक
x
हिमाचल की संस्कृति और हिंदी साहित्य पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को लोक भवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं प्रतिष्ठित लेखक केआर भारती की दो पुस्तकों का विमोचन किया। दोनों पुस्तकें प्रदेश की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत पर आधारित हैं।

पहली पुस्तक ‘फेयर्स एण्ड फेस्टिवल्स ऑफ हिमाचल प्रदेश’ में राज्य के पारंपरिक मेलों, त्योहारों, लोक कथाओं, धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों का विस्तृत वर्णन किया गया है।

दूसरी पुस्तक हिमाचल से जुड़े हिंदी कहानीकारों की रचनाओं के साहित्यिक एवं समालोचनात्मक विश्लेषण पर आधारित है। इसमें चंद्रधर शर्मा गुलेरी और यशपाल के साहित्यिक योगदान के साथ 19 प्रमुख समकालीन कहानीकारों की रचनाओं का विश्लेषण किया गया है।

राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी साहित्यिक कृतियां प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पुस्तकों को शोधार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों के लिए उपयोगी बताया।

उल्लेखनीय है कि केआर भारती अब तक हिंदी और अंग्रेजी में कुल 11 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं।

Next Story