हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में आफत बनी बारिश, 60 की मौत

Harrison
16 Aug 2023 7:35 AM GMT
हिमाचल प्रदेश में आफत बनी बारिश, 60 की मौत
x
हिमाचल प्रदेश | देश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है। इलाकों में भूस्खलन की चपेट में कई लोगों की जिदंगी चली गई। सैकड़ो लोग बेघर हो गए। वहीं कई प्रमुख रास्तों पर आवाजाही बंद हो गई। हिमाचल में हुए भूस्खलन से मरने वालों की बात करें तो आंकड़ा 55 के पार हो गया है। इतना ही नहीं मकान गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। चलिए आपको बताते है राज्य में हुए 10 बड़े नुकसानों के बारे में।
हिमाचल में हुए नुकसान को 10 पॉइंट में समझें
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे वहां हालात बेकाबू हो रखे है। बारिश की वजह से अब तक 60लोगों की मौत हो चुकी है।
जहां भूस्खलन की चपेट मे कई मकान आ गए। वही मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
शिमला में रविवार को हुए 2भूस्खलन के बाद 14शव निकाले गए। मंडी में भी भारी नुक़सान, 24लोगों की मौत।
भारी बारिश की वजह से 4 NH, 800सड़कों पर असर दिखने को मिल रहे है।
बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद किया गया है। 12में से 9ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पौंग डैम से पानी छोड़ने से कई इलाक़े जलमग्न हो चुके हैं। नदी-नाले उफ़ान पर, 400पेयजल परियोजना प्रभावित हो चुकी है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला नगर निगम ने लोगों को वहां से निकाल लिया था जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते होते बच गया।
हिमाचल में हादसे के मद्देनज़र बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।
सेना के जवान भी इस अभियान में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
काफ़ी लोग ख़तरे वाली जगह से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जा रहे हैं।
Next Story