हिमाचल प्रदेश

केलांग बना उत्तर-पश्चिम भारत का सबसे ठंडा स्टेशन, -8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

Admin4
2 Jan 2023 12:52 PM GMT
केलांग बना उत्तर-पश्चिम भारत का सबसे ठंडा स्टेशन, -8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश का केलांग उत्तर-पश्चिम भारत का तीसरा सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। जम्मू के गुलमर्ग व लद्दाख के पदुम के बाद हिमाचल के केलांग में न्यूनतम तापमान -8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में इन दिनों सुखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। निचले क्षेत्रों से धुंध व कोहरे के कारण तो ऊपरी क्षेत्रों में पाला जमने के कारण लोग घरों में दुबक कर बैठे है। मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल में आगामी 5 जनवरी तक हिमाचल में मौसम साफ़ रहेगा। मगर ऊंची चोटियों व पर्वत श्रृंखलाओं पर हल्का हिमपात जारी रहेगा।
नए साल पर भी इस बार सैलानियों की बर्फ के दीदार नहीं हुए। हालांकि लाहौल के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फ़बारी हुई।हिमपात से किसानों-बागवानों को राहत मिली है। गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए वर्षा लाभदायक है।
बता दें कि हिमाचल में सोमवार को काजा में -8 डिग्री, किन्नौर के रिकांगपिओ ने 3 डिग्री, कल्पा में 4 डिग्री, शिमला के नारकंडा, कुफरी, सराहन, रामपुर में क्रमश 6 डिग्री, 2 डिग्री , 8 डिग्री रहा।
Admin4

Admin4

    Next Story