हिमाचल प्रदेश

मंडी के सेहली गांव में कार्तिक पूर्णिमा नाट्योत्सव, कलाकारों ने अभिनय से मोहा मन

Admindelhi1
26 Nov 2026 2:59 PM IST
मंडी के सेहली गांव में कार्तिक पूर्णिमा नाट्योत्सव, कलाकारों ने अभिनय से मोहा मन
x
पूर्व सैनिक कर्म सिंह के निधन पर नाट्योत्सव स्थगित, अब उनकी स्मृति में होगा आयोजन

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तुंगल क्षेत्र के सेहली गांव में आकार थिएटर सोसाइटी की ओर से कार्तिक पूर्णिमा नाट्योत्सव का आयोजन किया गया। देव बूढ़ा बणोगी मंदिर परिसर में रंगप्रिया थिएटर सोसाइटी सोलन ने हितेश भार्गव के निर्देशन में अंतोन चेखव की रचना पर आधारित नाटक ‘शिकारी’ का मंचन किया।

वहीं, सोसाइटी फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ कल्चरल डेवलपमेंट ने अनिल शर्मा द्वारा लिखित और वेद शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक ‘सफेद पाला’ प्रस्तुत किया। दोनों नाटकों में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं को प्रस्तुत किया।

तीन दिवसीय नाट्योत्सव की दूसरी संध्या को रंगकर्मी दीप कुमार के पिता एवं पूर्व सैनिक कर्म सिंह का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इसके चलते आयोजन स्थगित कर दिया गया। कर्म सिंह मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान भी थे। कमेटी ने भविष्य में इस नाट्योत्सव को उनकी स्मृति में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Next Story