हिमाचल प्रदेश

Kangra: अनियंत्रित स्कूटी 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 6:58 AM IST
Kangra: अनियंत्रित स्कूटी 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत
x
Kangra: पुलिस चौकी धीरा के अंतर्गत आने वाले गांव बदरेहड़ में हुए एक स्कूटी के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (35) पुत्र रमेश चंद भाटिया निवासी गढ़ बसदी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार किसी कार्य के लिए स्कूटी (एचपी 96-4658) पर जा रहा था। इस दौरान वह महाल बदरेहड़ मौजा जौणा में स्कूटी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वह स्कूटी सहित 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पालमपुर पहुंचाया। अजय कुमार पनहार में शराब की दुकान में बतौर सेल्समैन कार्यरत था।
Next Story