हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक में हुनर दिखाएंगी कांगड़ा की चित्रकार शशि गुलेरिया

Shreya
12 Aug 2023 10:40 AM IST
कर्नाटक में हुनर दिखाएंगी कांगड़ा की चित्रकार शशि गुलेरिया
x

नूरपुर: कांगड़ा के मंझार गांव की विख्यात चित्रकार शशि गुलेरिया कर्नाटक में लगने जा रही चित्रकला प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगी। यह प्रदर्शनी कर्नाटक चित्रकला परिषत (बंगलूरु) में 14 से 20 अगस्त तक चलेगी। शशि गुलेरिया अब तक कई ऑनलाइन प्रदर्शनियों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इनमें उनकी कई कृतियां चर्चित हुई हैं। उनके चित्र कला व कल्पना के सुुंदर समन्वय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जालंधर रीजनल सेंटर से अंग्रेजी साहित्य में एमए व एमफिल की उपाधि प्राप्त की है। शशि गुलेरिया एक अच्छी फोटोग्राफर भी हैं। उन्होंने कई साहित्यिक पुस्तकों के आवरण पृष्ठ भी बनाए हैं

Next Story