- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांगड़ा न्यूज: हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश
कांगड़ा न्यूज: हिमाचल विस चुनाव के चलते रक्कड़ पुलिस का तलाशी अभियान शुरू
Gulabi Jagat
18 Oct 2022 4:23 PM GMT

x
कांगड़ा न्यूज
कांगड़ा : हिमाचल में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी के चलते थाना रक्कड़ पुलिस भी एक्शन मोड में आ चुकी है। वैसे तो पुलिस एक्शन मोड में ही रहती है, पर चुनाव के चलते पुलिस अधिक चौकन्नी हो गई है।
रक्कड़ पुलिस ने सोमवार देर शाम सिकरा दा परोह में वाहनों की चैकिंग के लिए नाका लगाया गया। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह अपने दल बल के साथ उक्त जगह पर देर शाम डटे हुए नजर आए। पुलिस द्वारा गाड़ियों की गहनता से तलाशी ली गई। किसी भी गाड़ी को बिना चैकिंग नहीं जाने दिया गया।
यातायात के नियमो को तोड़ने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर यह नाका सिकरा दा परोह नाम की जगह पर लगाया गया और आने-जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली गई। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
Tagsकांगड़ा न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story