हिमाचल प्रदेश

Kangra: आंखों के सामने जला मकान, लाखों का नुकसान

Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 8:37 AM IST
Kangra: आंखों के सामने जला मकान, लाखों का नुकसान
x
Kangra: मकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कुलदीप पुत्र प्रीतम चंद निवासी फारियां करडियाल रविवार दोपहर के समय घर में बैठे तो एकदम से मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार अग्निशमन विभाग ज्वाली को सूचित किया गया। विभाग की टीम गाड़ी सहित मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। प्रधान जीवन कुमार भी मौका पर पहुंचे। कुलदीप कुमार का मकान व अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान जीवन कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।
Next Story