हिमाचल प्रदेश

लगघाटी में 30 वर्ष बाद मनाया काहिका उत्सव

Shantanu Roy
28 July 2023 9:40 AM GMT
लगघाटी में 30 वर्ष बाद मनाया काहिका उत्सव
x
कुल्लू। लगघाटी के भालठा और खलाड़ा गावों में 30 वर्ष बाद काहिका उत्सव का आयोजन किया गया। इन उत्सवों में दैवीय शक्ति से नड़ मरकर फिर जीवित हो उठे। नड़ के जीवित होते ही माहौल श्री नारायण के जयकारों से गूंज उठा। भालठा में देवता भालठी नारायण के हारयान क्षेत्र में उत्सव हुआ। इस उत्सव में अशोक कुमार ने नड़ की भूमिका निभाई। उधर, खलाड़ा में कालू राम ने नड़ की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हम देवता की चाकरी करते हैं।
हमें खुशी है कि हमें देवकारज में इस प्रकार से भूमिका निभाने का मौका मिलता है। पूर्व बीडीसी सदस्य दिनेश ठाकुर, देवलू प्रेम चंद, केशव राम, अनिल व हरि सिंह आदि ने कहा कि इन दोनों जगहों पर 30 साल बाद काहिका उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि देव आदेश पर ऐसे आयोजन होते हैं और इस देव कारज को नरमेध यज्ञ भी कहते हैं। देवता अपनी शक्ति से नड़ की भूमिका निभाने वाले को पुनर्जीवित करते हैं। विश्व शांति के लिए ऐसे आयोजन होते हैं।
Next Story