हिमाचल प्रदेश

Jwali: बकरी चराने गए व्यक्ति का खड्ड में मिला लाश

Sanjna Verma
6 July 2024 2:50 PM IST
Jwali: बकरी चराने गए व्यक्ति का खड्ड में मिला लाश
x
Jwali ज्वाली: कांगड़ा जिला के उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत हार पंचायत के खबल निवासी एक व्यक्ति का शव देहर खड्ड में मिला है। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (44) पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नरेंद्र कुमार बीते शुक्रवार को अपनी बकरियां चराने गया था। सायंकालीन बारिश होने पर जब वह बकरियों को घर ला रहा था तो एकदम से खड्ड में पानी का बहाव तेज हो गया, जिस कारण वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
Saturday morning
उसका शव खड्ड में बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत डूबने से हुई होगी। वहीं सूचना मिलते ही ज्वाली पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Next Story