हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में इतिहास बनाने के लिए मोर्चे पर जेपी नड्डा, अब मंडी में करेंगे रैली

Kunti Dhruw
24 April 2022 6:58 AM GMT
हिमाचल में इतिहास बनाने के लिए मोर्चे पर जेपी नड्डा, अब मंडी में करेंगे रैली
x
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिमला और कांगड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के बाद अब मंडी का दौरा करेंगे।

शिमला, JP Nadda Himachal Rally, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिमला और कांगड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के बाद अब मंडी का दौरा करेंगे। 15 दिन में उनका मंडी का दौरा लगभग तय माना जा रहा है। इस दौरान वह मंडी में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश से होने के नाते जेपी नड्डा पर हिमाचल के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उत्साहित करने का जिम्मा है, इसलिए खुद फील्ड में डटे हैं। हिमाचल में इतिहास बनाने के लिए नड्डा मोर्चे पर डटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला दौरे के दौरान साफ कर दिया था कि पार्टी में कोई भी स्थिर नहीं है। किसी का भी टिकट बदल सकता है।

दूसरे राज्यों में भी 10 से 15 प्रतिशत विधायकों के टिकट बदले हैं। हिमाचल में भी यह माना जा रहा है कि जब प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी तो उसमें कुछ विधायकों और मंत्रियों के नाम नहीं होंगे। इसमें चौंकाने वाला भी कुछ नहीं होगा, क्योंकि भाजपा ऐसा ही बड़े राज्यों में भी कर चुकी है और सफलता भी मिली।
हालांकि हिमाचल में पार्टी ने चुनाव से पहले प्रयोग नहीं किया है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बदलाव कर जीत हासिल की है। प्रयोग सफल रहने के बावजूद हिमाचल सरकार पर हाईकमान ने पूरा विश्वास बनाए रखा है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से यह भी घोषणा की जा चुकी है कि हिमाचल में चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में होंगे।


Next Story