- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जेओए आईटी परीक्षा के...
जेओए आईटी परीक्षा के पेपर लीक, शिक्षक समेत छह लोग गिरफ्तार

शिमला: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी की परीक्षा का रविवार को सुंदरनगर के निजी एमएलएसएम कॉलेज में पेपर लीक हो गया। इस मामले में निजी स्कूल के एक शिक्षक समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मंडी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में हड़कंप मच गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब कर ली है। हालांकि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि यह एक ही कॉलेज का मामला है, ऐसे में परीक्षा रद्द नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नकल करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ स्थानीय परीक्षा अधीक्षक ने सुंदरनगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





