हिमाचल प्रदेश

फॉरेस्ट रोड पर झारखंड की महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Admin Delhi 1
17 July 2022 12:38 PM IST
फॉरेस्ट रोड पर  झारखंड की महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
x

सोलन क्राइम न्यूज़: जनपद के फॉरेस्ट रोड पर महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बच्चे सहित एक किराए के कमरे में रहती थी। महिला का पति मजदूरी का काम करता है।शनिवार शाम 5:00 बजे के करीब आसपास के लोगों को जानकारी मिली कि महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद लोगों ने मौके पर आकर देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृत महिला की पहचान सुषमा (24) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला लगभग 2 महीने पहले ही परिवार सहित यहां रहने आई थी, जो की झारखंड की रहने वाली है।

Next Story