हिमाचल प्रदेश

जेसीबी ऑपरेटर की हत्या,पहले दोस्त के साथ पी शराब, फिर...

jantaserishta.com
6 Nov 2021 8:15 AM IST
जेसीबी ऑपरेटर की हत्या,पहले दोस्त के साथ पी शराब, फिर...
x
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी (Murder) जिला के सराज हलके के छतरी में हत्या (Murder) का मामला सामने आया है, जिसमें नशे में धुत एक व्यक्ति ने जेसीबी ऑपरेटर की हत्या कर दी. आरोपी ने लात मारकर पंजाब के रहने वाले जेसीबी ऑपरेटर (JCB operator) को ढांक में फेंक दिया.

जंजैहली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. शव की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र तरसेम सिंह गांव खलैहड़ डाकघर बघेला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, पंजाब इरीगेशन कंपनी जलजीवन मिशन के तहत ब्रयोगी में उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य कर रही है. प्रवीण कुमार कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर तैनात था. दीपावली से एक दिन पहले बुधवार रात उसने दुनी चंद पुत्र वीर सिंह के साथ शराब का सेवन किया. बाद में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. दुनी चंद ने तैश में आकर प्रवीण कुमार को लात मार दी और इससे वह ढांक में गिर गया और उसकी मौत हो गई.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढांक से निकाल कर अपने कब्जे में लिया. जंजैहली पुलिस थाना के प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story