हिमाचल प्रदेश

जंगबीर ठाकुर को इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Admin Delhi 1
19 Sep 2022 1:17 PM GMT
जंगबीर ठाकुर को इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
x

नाहन न्यूज़: सोमवार को ग्रामीण राजपूत सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दावा किया गया कि हरेक ग्रामीण क्षेत्र के राजपूत समुदायों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सर्व सम्मति से जंगबीर ठाकुर उर्फ बब्बू को इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं चेतन ठाकुर को उप प्रधान, राजेश चौहान को सचिव, रणवीर सिंह को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। बैठक में अंकुश चंदेल, राहुल ठाकुर व जय सिंह को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में कहा गया कि सभा का उद्देश्य समाज के लोगों की आवाज को उठाना है। इसके अलावा आर्थिक रूप से मदद करने का भी निर्णय लिया गया।

इस मौके पर पुनीत सिंह पुंडीर, राकेश सिंह, मुकेश ठाकुर, रणजीत राणा, टेक सिंह, सतीश कुमार, जसविंद्र राणा, अभिषेक ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, राम सिंह, सुरेश कुमार, बिनिश राणा व सोमनाथ ठाकुर इत्यादि मौजूद थे। ये जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर ने दी हैै।

Next Story