हिमाचल प्रदेश

नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनीं जयसिंहपुर की निकिता, हिमाचल की पहली लड़की टेक्निकल ऑफिसर बनीं

Admin Delhi 1
1 April 2023 12:47 PM GMT
नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनीं जयसिंहपुर की निकिता, हिमाचल की पहली लड़की टेक्निकल ऑफिसर बनीं
x

कुल्लू न्यूज़: हिमाचल में कांगड़ा के जयसिंहपुर के बागकुलजान गांव की निकिता सिंह भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गई हैं। यह भारतीय नौसेना में तकनीकी अधिकारियों (आईटी) का पहला महिला बैच है। निकिता सिंह भारतीय नौसेना में तकनीकी अधिकारी बनने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली लड़की हैं। आईएनएस वलसुरा नेवल एकेडमी जामनगर में हुई पासिंग आउट परेड के बाद निकिता नेवी में सब लेफ्टिनेंट बन गई हैं।

निकिता की प्रारंभिक शिक्षा बंगलौर, दिल्ली और देहरादून में हुई। निकिता ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से बीएससी आईटी की पढ़ाई की है। साथ ही एनसीसी का सी सर्टिफिकेट भी हासिल किया था। निकिता ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमएससी आईटी किया है और वह खालसा कॉलेज में आईटी टॉपर भी रह चुकी हैं।

निकिता सिंह ने नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार की देश सेवा की परंपरा को कायम रखा है। निकिता का भी बचपन से अपने दादा और पिता से सैन्य वीरता की कहानियां सुनकर सेना में भर्ती होने और देश की सेवा करने का सपना था। निकिता के दादा स्व. सरदार रतन सिंह सेना में हवलदार रह चुके हैं जबकि पिता निर्मल सिंह हाल ही में सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

उसका भाई सेना की ईएमई में कार्यरत है। निकिता के नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने की खबर से उनके गांव और घर में खुशी का माहौल है. जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने भी निकिता सिंह को बधाई देते हुए कहा कि निकिता ने नेवी महिला टेक्निकल विंग में राज्य की पहली लड़की बनकर जयसिंहपुर और हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है.

Next Story