हिमाचल प्रदेश

राम का नाम भी नहीं बचा पाएगा जयराम की कुर्सी : प्रतिभा सिंह

Shantanu Roy
4 Nov 2022 11:06 AM GMT
राम का नाम भी नहीं बचा पाएगा जयराम की कुर्सी : प्रतिभा सिंह
x
बड़ी खबर
कुल्लू। भाजपा सरकार राम के नाम से जनता को गुमराह करती रही है लेकिन इस बार राम का नाम भी जयराम की कुर्सी नहीं बचा पाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भगवान राम सभी के दिलों में बसते हैं। इस बार प्रदेश की जनता राम का राग अलापने वाली जयराम सरकार के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता देने का मन बना लिया है। जनता के सहयोग से कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। प्रतिभा सिंह मनाली के सेउबाग में आयोजित रैली में जनता को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोल कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री गोविंद ठाकुर बताएं कि उन्होंने मंत्री रहते हुए मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या किया। मंत्री गोविंद ठाकुर तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुरू किए गए कार्यों को भी पूरा नहीं कर पाए हैं। प्रतिभा सिंह ने देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए भाजपा को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बर्बाद कर दिया है। वहीं देर शाम प्रतिभा सिंह कुल्लू पहुंचीं। कुल्लू में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
Next Story