हिमाचल प्रदेश

चार साल के जश्न पर करोड़ों खर्च करने की तैयारी, जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल

Admindelhi1
28 Nov 2026 4:09 PM IST
चार साल के जश्न पर करोड़ों खर्च करने की तैयारी, जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल
x
हिमाचल सरकार के जश्न पर सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष ने गिनाईं खामियां

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रस्तावित जश्न को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है।

शुक्रवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कें अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हुई हैं। अस्पतालों में दवाओं की कमी, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं पर शुल्क लगाया जा रहा है और प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को जश्न पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बजाय यह धन विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान पर लगाना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपनी उपलब्धियों के बजाय जमीनी हालात पर ध्यान देने की मांग की।

Next Story