- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जयराम ठाकुर ने लगाया...
हिमाचल प्रदेश
जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप, बोले-सरकार ने जनमत को बुरी तरह से प्रभावित करने का किया प्रयास
Shantanu Roy
5 May 2023 9:24 AM GMT

x
शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सरकार ने जनमत को बुरी तरह से प्रभावित करने का प्रयास किया है। इसी कारण चुनाव प्रक्रिया के दौरान डीए की किस्त दी गई तथा अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी किए गए। नगर निगम शिमला के चुनाव परिणाम आने के बाद जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस जनमत को स्वीकार करती है लेकिन यह शिमला शहर को ऑर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया। इसका कारण कांग्रेस नेताओं की तरफ से बाहर के विधानसभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी संख्या में वोट बनाना था, जिससे चुनाव प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि जो वोट बाहर की विधानसभाओं से शिमला में बने गए थे, उनकी शिमला से कोई आत्मीयता नहीं थी। उन्होंने कहा कि शिमला में रहने वाले लोगों को नगर निगम चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री व कांग्रेस के जिन विधायकों ने 6 महीने पहले किसी और विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया,अब शिमला में मतदान कर रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का वोट भी इन नगर निगम चुनाव के लिए बनाया गया था, लेकिन मैंने इसको कटवा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नैतिकता में विश्वास रखती है और इसी कारण वह सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र में ही मतदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुछ सीटें बहुत कम अंतर जैसे 8, 29 और 34 वोट से हारी है। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के निर्वाचित पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। इन नवनिर्वाचित पार्षदों ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी जनमत को स्वीकार करते हुए इसे स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान को चरम सीमा तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में नई बनी कांग्रेस सरकार का प्रभावचुनाव परिणाम में स्पष्ट रुप से देखने को मिला है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में उन्होंने हर प्रकार के दबाव के बावजूद मेहनत से काम किया। उन्होंने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story