- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जयराम ठाकुर ने...

धर्मशाला: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को गगल में पूर्व जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष स्वर्गीय हिन्दवीर कोहली के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जयराम ठाकुर ने हिन्दवीर कोहली को पार्टी का निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी। ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस शोक मुलाकात के दौरान प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल और पायल वैद्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विधायक दीपराज, विधायक डी.एस. ठाकुर, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु तथा जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को याद किया।





