हिमाचल प्रदेश

दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलती रही जयराम ठाकुर की सरकार : सुक्खू

Shantanu Roy
4 Nov 2022 9:18 AM GMT
दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलती रही जयराम ठाकुर की सरकार : सुक्खू
x
बड़ी खबर
शिमला। कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा को तानाशाही वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इसे गुजरात के दो नेता ही चला रहे हैं। भाजपा में अन्य किसी नेता को बोलने की इजाजत नहीं है। जो बोलता है उसे मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बना दिया जाता है। उन्होंने जारी बयान में कहा है कि दिल्ली से हिमाचल आने वाले नेताओं के जुमलों से हिमाचल की जनता गुमराह होने वाली नहीं है और हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आने वाली है।
2 नेताओं के हाथ की कठपुतली हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुक्खू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गुजरात के 2 नेताओं के हाथ की कठपुतली हैं। वह अपने आप कोई निर्णय ले ही नहीं सकते हैं। इसी तरह हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार भी रिमोट कंट्रोल से दिल्ली से चलती रही है। इसी का परिणाम है कि हिमाचल के विकास कराने में जयराम कोई निर्णय नहीं ले सके। अब प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है। भाजपा की केंद्र सरकार ने दाल, चावल, दूध, दही पर जीएसटी लगा दिया है। इससे महंगाई आसमान छूने लगी है।
महंगाई पर बात तक नहीं करते मंत्री
सुक्खू ने कहा है कि मोदी सरकार के कोई भी मंत्री महंगाई पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। देश में बेरोजगारी दर 8 फीसदी से अधिक हो गई है। वहीं, हिमाचल में बेरोजगारी दर 15 फीसदी पहुंच रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है।
Next Story