हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के अस्पताल में ली अंतिम सांस, KCC बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया का निधन

Gulabi Jagat
22 April 2023 12:17 PM GMT
चंडीगढ़ के अस्पताल में ली अंतिम सांस, KCC बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया का निधन
x
धर्मशाला। कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता जगदीश चंद सिपहिया का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिपहिया बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।
बता दें कि सिपहिया को 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने सुलह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए। सिपहिया पुर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफी करीबी थे।
Next Story