हिमाचल प्रदेश

त्रिदेवों के बिना जीतना मुमकिन नहीं : सीएम

Admin2
21 Jun 2022 7:57 AM GMT
त्रिदेवों के बिना जीतना मुमकिन नहीं : सीएम
x

जनता से रिश्ता : यहां उपस्थित त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश का संगम हैं। इनके बिना जीत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। साढ़े चार साल बाद अगला दौरे शुरू हुआ है त्रिदेवों को हमारा नमन है, क्योंकि ये हमारी रीढ़ हैं। बीजेपी को विजयी बनाने का जिम्मा आपका है। एक काम जो हमसे हर बार छूट जाता है, उसे इस बार पूरा करना है। वह काम है, 'अपनी सरकार के बाद फिर अपनी सरकारÓ। यह कहना था मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का। सोमवार को हमीरपुर में आयोहित त्रिदेव सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जहां अपने भाषण में त्रिदेवों की शान में कसीदे पढ़े, वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का नाम लिए बिना उनपर जमकर हमला भी बोला। नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं में एक आदमी तो ऐसा है , जिसको दिमागी दौरा ही पड़ गया है। वह सार्वजनिक मंचों पर हमारे खिलाफ तू-तड़ाक करने लगे हैं।

वह नेता कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बन नहीं पाए।
सोर्स-divyahimachal
Next Story