हिमाचल प्रदेश

हादसे में घायल इजरायली नागरिक को कुल्लू से चण्डीगढ़ एयरलिफ्ट किया गया

Admin Delhi 1
19 Sept 2022 6:37 PM IST
हादसे में घायल इजरायली नागरिक को कुल्लू से चण्डीगढ़ एयरलिफ्ट किया गया
x

कुल्लू न्यूज़: जिला में एक सड़क हादसे में घायल इजरायल के नागरिक को सोमवार को ढालपुर मैदान से एयरलिफ्ट किया गया है। इजरायल के 26 वर्षीय एल्ड कॉरेश नाम का यह विदेशी चण्डीगढ़-मनाली फोरलेन में बनाला के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था। जिसके चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे यहां से डॉक्टरों ने रैफर किया था। ऐसे में इजरायल की एंबैंसी के जरिए घायल विदेशी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई थी। लिहाजा, उसके बाद उसे एयरलिफ्ट करने के लिए एक निजी हैलीकॉप्टर का प्रबंधन किया गया और उसे एयर लिफ्ट कर चण्डीगढ़ पहुंचाया है।

जानकारी है कि उक्त विदेशी बाईक में सवार होकर बनाला की तरफ जा रहा था इसी दौरान बनाला के पास एक पिकअप गाड़ी से टकरा गया। जिस कारण विदेशी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story