हिमाचल प्रदेश

RS बाली की माता किरण बाली के निधन पर इंटक ने जताया दुख

Gulabi Jagat
23 Feb 2023 10:10 AM GMT
RS बाली की माता किरण बाली के निधन पर इंटक ने जताया दुख
x
मंडी: इंटक ने कांगड़ा नगरोटा के विधायक एवं पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इसी के साथ इंटक ने 68 दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को प्रदेश के सीमेंट कारखाने शुरू हो जाने पर खुशी का इजहार करते हुए इसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता और व्यवस्था परिवर्तन नीति के साथ जोड़ते हुए उनका आभार जताया है।
इंटक के प्रदेशाध्यक्ष महिमन चंद्र , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रूप्पल, जिला इंटक के अध्यक्ष दीपक ठाकुर, उपाध्यक्ष लखनपाल सिंह, महासचिव भूपेंद्र ठाकुर और सभी पदाधिकारियों ने इस विवाद को सुलझाकर प्रदेश के 10 हजार से भी अधिक परिवारों की रोजी रोटी का संकट दूर करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। इंटक के इन पदाधिकारियों ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप व गंभीरता के कारण ही हो पाया है।
Next Story