हिमाचल प्रदेश

इनरव्हील क्लब पालमपुर ने जालंधर में जीते पुरस्कार

Admin Delhi 1
11 Oct 2023 6:02 AM GMT
इनरव्हील क्लब पालमपुर ने जालंधर में जीते पुरस्कार
x

धर्मशाला: जालंधर में आयोजित तीन राज्यों पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर पर आधारित इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 307 के इंटरसिटी फंक्शन में इनरव्हील क्लब पालमपुर ने सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा कायम किया। पालमपुर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्लब की 15 सदस्यों ने भाग लिया। पूर्व जिला अध्यक्ष रजनी नेगी ने क्लब की सभी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की थी। प्रतियोगिताओं में पालमपुर इनरव्हील क्लब ने डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार और नितिका जम्वाल ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

समारोह में पालमपुर से सर्वाधिक सदस्यों की उपस्थिति के लिए प्रथम पुरस्कार भी मिला और मैन माइलेज अवार्ड भी मिला। नए क्लब के गठन के लिए क्लब अध्यक्ष सीमा शर्मा को शताब्दी बैज देकर सम्मानित किया गया। ज्ञान ज्योति की रनिंग ट्रॉफी क्लब अध्यक्ष को दी गई। क्लब की पूरी कार्यकारिणी को भी पुरस्कृत किया गया। क्लब अध्यक्ष सीमा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। जालंधर में आयोजित इस इंटरसिटी में क्लब सचिव आभा पीटर, क्लब अध्यक्ष नितिका जम्वाल, उपाध्यक्ष शमा शाहनी, आईएसओ पूनम सूद, एडिटर रजनी सुरियाल, शुचि दीक्षित, उदय लक्ष्मी, शालिनी सूद, सीमा चंदेल, आभा शर्मा, निशा, मधु नेगी और निर्मल. भाग लिया।

Next Story