हिमाचल प्रदेश

विदेश से हिमाचल के ऊना लौटे 2 लोगों की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव

Deepa Sahu
17 Jan 2022 7:13 PM GMT
विदेश से हिमाचल के ऊना लौटे 2 लोगों की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव
x
विदेश से हिमाचल प्रदेश के ऊना लौटे दो लोगों के ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए किए गए.

विदेश से हिमाचल प्रदेश के ऊना लौटे दो लोगों के ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए किए गए, टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई और दूसरा संक्रमित फ्रांस से लौटा है। छह जनवरी को ओमिक्रॉन की जांच के लिए दोनों के सैंपल लिए गए थे और जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा इसकी पुष्टि की है। पॉजिटिव आए दोनों लोग ठीक बताए जा रहे हैं। इससे पहले मंडी में भी एक मामला सामने आ चुका है। उधर, प्रदेश में 24 घंटों के भीतर 2446 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए जबकि 72 दिन बाद छह लोगों की मौत हो गई। इससे पहले छह नवंबर 2021 को इतनी मौतें हुई थीं। महिला समेत चार लोगों की कांगड़ा, एक-एक की चंबा और ऊना जिले में मौत हुई है। सभी 49 आयु से ज्यादा वर्ग के लोग हैं। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3880 पहुंच गया है। पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है।

एक दिन में 207 नए मामले
वहीं, ऊना जिले में सोमवार को कोरोना के नए 207 मरीज मिले हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 1266 पहुंच गई है। नए मामलों में एक बार फिर फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व उद्योगों से संबंधित कर्मचारी अधिक संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने नए आए 207 मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि लोग कोविड नियमों को लेकर लापरवाही न बरतें।


Next Story