- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- नौणी विश्वविद्यालय में...
नौणी विश्वविद्यालय में किसानों को दी उच्च घनत्व वाले सेब बगीचों की जानकारी

सोलन। डाॅ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के फल विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को सेब दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत राज्य के 8 जिलों में गठित विभिन्न समूहों के 200 से अधिक बागवानों और अन्य किसानों और राज्य बागवानी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य उच्च घनत्व वाले सेब के बगीचे बारे किसानों को अवगत करवाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्यातिथि रहे। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डाॅ. रविंदर शर्मा ने इस परियोजना के तहत किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। एचपी एचडीपी के राज्य नोडल अधिकारी डाॅ. गोबिंद सिंह जोबटा ने परियोजना और उपलब्धियों बारे में बताया।
