हिमाचल प्रदेश

यूनिवर्सिटी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में हुआ इंडक्शन कार्यक्रम, छात्रों को दिए गए अहम टिप्स

Admin Delhi 1
29 Aug 2022 5:51 PM IST
यूनिवर्सिटी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में हुआ इंडक्शन कार्यक्रम, छात्रों को दिए गए अहम टिप्स
x

हिमाचल प्रदेश न्यूज़: हिमाचल प्रदेश की दुसरी यूनिवर्सिटी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में सोमवार को हॉकी के खिलाड़ी ध्यान चंद की जयंती पर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर देव दत शर्मा ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के प्रथम वर्ष के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से कई वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के बारे में अहम टिप्स दिए। वहीं इस दौरान छात्रों को सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा सभी छात्रों को अपने जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के कुलपति प्रोफेसर देव दत शर्मा ने बताया कि विश्वविद्याालय की गाइडलाइन के तहत इस प्रकार के काय्रक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है जिससे यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वाले बच्चों को एक सकारात्मक वातावरण शिक्षा के लिए प्रदान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि कल से यूनिवर्सिटी में रेगुलर क्लास शुरू हो जाएगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति देव दत शर्मा ने बताया कि एसपीयू में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छा एक्सपोजर देने के लिए जल्द ही मंडी व इसके आस पास के शिक्षण संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एमओयू साइन किए जाएंगे। जिसके बाद एसपीयू के बच्चे आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली को भी समझेंगे और उन्हें इससे अन्य गतिविधियों में भी मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की प्रति कुलपति डॉक्टर अनुपमा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Next Story