हिमाचल प्रदेश

किशन कपूर संग इंदु गोस्वामी का सुक्खू सरकार पर सियासी हमला, जनता को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस

Gulabi Jagat
7 Jun 2023 9:24 AM GMT
किशन कपूर संग इंदु गोस्वामी का सुक्खू सरकार पर सियासी हमला, जनता को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस
x
धर्मशाला: कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मुख्यमंत्री व उनके सहयोगी मंत्रियों के बयानों पर तीखी प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनावों को गलत तरीके से प्रभावित करते हुए जीतने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा देकर सत्ता में आई सरकार आज अपनी गारंटियों से भाग रही है। भाजपा सांसदों ने कहा कि सत्ता में आने के लिए घर-2 जाकर पहली कैबिनेट में प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी, उसके फॉर्म भरे, 15 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी दी और बेरोजगारों से कहा कि एक लाख रोजगार पहली कैबिनेट में दिए जाएंगे। आम जनता को कहा कि भाजपा सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी है, कांग्रेस की सरकार लाओ और पहली कैबिनेट में 300 यूनिट बिजली मुफ्त पाओ।
इसी प्रकार सात और बड़ी-बड़ी गारंटियों पूरे प्रदेश की दीवारों पर लिख कर दी गईं। आज भी वे दीवारें जनता को मुंह चिढ़ाती दिखाई देती हैं। किशन कपूर व इंदु गोस्वामी ने आरोप लगाया कि अब तो 10-15 कैबिनेट बैठकें हो चुकी है, सरकार को बने छह माह का समय भी बीत गया है। वाहवाही लूटी जा रही है, लेकिन मिला किसी को कुछ भी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भाजपा सरकार के समय में शुरू हुए कार्यों का उद्घाटन कर तथा केंद्र से आए पैसों के शिलान्यास कर वाहवाही लूट रहे हैं तथा केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी करने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार के मंत्री ने कर्ज का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोडऩे में जुट गए हैं।
Next Story