- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- दुर्घटना के शिकार...
हिमाचल प्रदेश
दुर्घटना के शिकार सैनिक के परिजनों को इंद्र दत्त लखनपाल ने दिए इतने लाख का चेक
Gulabi Jagat
24 Feb 2023 8:17 AM GMT
![दुर्घटना के शिकार सैनिक के परिजनों को इंद्र दत्त लखनपाल ने दिए इतने लाख का चेक दुर्घटना के शिकार सैनिक के परिजनों को इंद्र दत्त लखनपाल ने दिए इतने लाख का चेक](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/24/2586354-whatsapp-image-2023-02-24-at-114920-am-696x319.webp)
x
हमीरपुर। बीते दिनों उत्तराखंड के रुडक़ी में गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए 174 इंजीनियर्स टीए के जवान राजकुमार के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सलौणी के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इससे पहले शुक्रवार सुबह राजकुमार का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सलौणी पहुंचाया गया। स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और प्रशासन की ओर से एसडीएम शशिपाल शर्मा ने राजकुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जबकि, सेना की टुकड़ी ने सैन्य परंपराओं के साथ राजकुमार को अंतिम विदाई दी।
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने राजकुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी तथा प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Tagsइंद्र दत्त लखनपालदुर्घटना के शिकार सैनिकआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)
Gulabi Jagat
Next Story