हिमाचल प्रदेश

चंबा में पर्यटक सूचना सह सुविधा केंद्र का शुभारंभ

Shantanu Roy
27 Nov 2022 9:19 AM GMT
चंबा में पर्यटक सूचना सह सुविधा केंद्र का शुभारंभ
x
बड़ी खबर
चंबा। नाट आन मैप संस्था की ओर से शनिवार को पर्यटक सूचना सह सुविधा केंद्र हम एट दि रेट चंबा का विधिवत तरीके से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अखंड चंडी पैलेस चंबा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तदोपरांत अखंड चंडी पैलेस में पूजा-अर्चना भी की गई। उपायुक्त ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस केंद्र से आने वाले समय में पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। पर्यटक चंबा के इतिहास को जानें तथा यहां के उत्पादों को खरीदें। इस दिशा में भी यह केंद्र कार्य करेगा। सभी हितधारक एक साथ मिलकर कार्य करें ताकि पर्यटन को चंबा में बढ़ावा दिया जा सके। यह स्वरोजगार का एक बहुत बड़ा साधन हो सकता है। उन्होंने नाट आन मैप संस्था को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में इसका पर्यटकों को काफी लाभ मिलने वाला है।
नाट आन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि इस केंद्र में पर्यटकों के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। इस स्थान का उपयोग जिम्मेदार पर्यटन पर एक सूचना ब्यूरो के तौर पर होगा। पर्यटकों को केंद्र से पर्यटन को लेकर हर प्रकार की जानकरी उपलब्ध करवाई जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण के समीप इस केंद्र में पर्यटकों को हर जरूरी जानकारी मिलेगी। यहां के खानपान सहित अन्य जानकारी भी दी जाएगी। जिला चंबा में दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनका उचित मार्गदर्शन भी किया जाएगा। यानि यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को इस केंद्र का काफी लाभ मिलेगा। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए चंबा जिला से संबंधित हर जरूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिनके बारे में पर्यटकों को जानकारी नहीं होने के कारण वे वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं, लेकिन अब केंद्र से जानकारी लेकर वे तमाम पर्यटक स्थलों पर पहुंच पाएंगे। इस मौके पर नाट आन मैप संस्था कीी सदस्य सदस्य मौजूद रहे।
Next Story