हिमाचल प्रदेश

सोलन-शिमला फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 23, 24 व 25 जून को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Admin Delhi 1
22 Jun 2022 11:57 AM GMT
सोलन-शिमला फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 23, 24 व 25 जून को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
x

सोलन: हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 23, 24 व 25 जून, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 23 जून, 2022 को प्रातः 08.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक परोथा, वाकनाघाट, आंजी सुनारा, हिमुडा कॉलोनी, कैथलीघाट, छावशा, पाडली, कोट, चायल, दोची, कथेड, हाउसिंग बोर्ड, सैंज, नगाली, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 24 जून, 2022 को प्रातः 08.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक आंजी, सलिहारी, छावशा, बीरनी तथा आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी तरह 25 जून, 2022 को प्रातः 08.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक सलिहारी तथा आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। राहुल वर्मा ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Next Story