हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म मामले में आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए दायर की अर्जी

Shantanu Roy
9 Aug 2022 9:15 AM GMT
दुष्कर्म मामले में आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए दायर की अर्जी
x
बड़ी खबर

कुल्लू। लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी मनीष ने न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। अपने अधिवक्ता के माध्यम से उसने यह अर्जी लगाई है। इस पर न्यायालय में 10 अगस्त को सुनवाई होगी। 10 अगस्त को यदि न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे 6-7 महीने तक हवस का शिकार बनाया तथा मार्च में टैबलेट खिलाकर उसका गर्भपात भी करवाया।

लड़की ने पुलिस को बताया है कि अब वह फिर से गर्भवती है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था तथा अब आरोपी ने न्यायालय में पहुंचकर अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। महिला थाना पुलिस कुल्लू मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस पीड़िता की निशानदेही पर उन जगहों पर भी गई जहां-जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। विभिन्न जगहों पर कमरों से पुलिस ने बैड शीट्स व अन्य चीजों को भी कब्जे में लिया हुआ है। एस.एस.पी. गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story