हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में अतिक्रमणकारियों पर चला नगर निगम का डंडा

Shreya
29 Jun 2023 5:01 AM GMT
हिमाचल प्रदेश में अतिक्रमणकारियों पर चला नगर निगम का डंडा
x

सोलन: सोलन बाजार में अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम ने बुधवार को एक बार फिर अपना डंडा चलाया। नगर निगम के कर्मियों द्वारा दुकानों के बाहर सडक़ तक फैलाकर रखे गए सामान को हटवाया और दुकानदारों को भविष्य के लिए हिदायत दी गई। नगर निगम द्वारा इससे पूर्व भी अतिक्रमणकारियों ने खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है, लेकिन अतिक्रमणकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। अतिक्रमणकारियों द्वारा बार बार फिर उसी गलती दोहराया जाता है और नगर निगम को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ती है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई हो। इससे पहले भी नगर निगम द्वारा कई बार कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है, लेकिन बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। एक ओर नगर निगम के कर्मी अतिक्रमणकारियों को खदेड़ कर हटते हैं तो दूसरी तरफ उनके निकलते ही दोबारा दुकानदारी मार्ग तक पहुंच जाती है। बहरहाल सोलन बाजारों में अतिक्रमण आम बात हो गई है।

जहां कहीं भी नजर दौड़ाएं दुकानदारों द्वारा अपी सीमाएं छोडक़र सामान को सडक़ तक पहुंचा दिया जाता है। सामन बीच मार्ग तक पहुंचने के कारण मार्ग संकरा हो जाता है। जिस कारण आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर गलती से किसी राहगीर से कोई सामान गिर जाए तो उनके सामने उलटा चोर क ोतवाल को डांटे वाली स्थिति पैदा हो जाती है। यानि की राहगीर सुगमता से चल ाी नहीं सकता। नगर निगम द्वारा आए दिन इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाती है, लेकिन कुछ ही पलों में वही स्थिति देख ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कार्रवाई हुई ही नहीं है। अतिक्रमणकारियों ने एक तरह से नगर निगम की नाक में भी दम कर के रख दिया है। दिन हो या शाम का समय हर समय नगर निगम के कर्मी अतिक्रमणकारियों की नकेल कसते नजर आएंगे, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। नगर निगम द्वारा अमल में लाई जा रही कार्रवाई को अतिक्रमणकारियों द्वारा हलके में लिया जा रहा है। (एचडीएम)

आगे भी जारी रहेगी नगर निगम की कार्रवाई

नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम द्वारा समय समय पर कार्रवाई अमल में लाई जाती है और भविष्य में लाई जाएगी।

Next Story