हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 23 नेता AAP में हुए शामिल

Kunti Dhruw
21 March 2022 5:27 PM GMT
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष समेत 23 नेता AAP  में हुए शामिल
x
पंजाब जीत के बाद पार्टी विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी से जुड़ने वालों का सिलसिला भी जारी है।

पंजाब जीत के बाद पार्टी विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी से जुड़ने वालों का सिलसिला भी जारी है। हरियाणा के बाद अब सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस यूथ के प्रदेशध्यक्ष समेत 23 युवा नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व हिमाचल प्रदेश में आप के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर, प्रतिष्ठित लोग पुरानी राजनीति और भ्रष्टाचार को पीछे छोड़ हमारे साथ जुड़ रहे है।


सत्येंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस यूथ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर व उनके साथ के 23 अन्य नेता हमारे साथ जुड़े है। उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। पार्टी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस घोषणा के बाद, हमें पूरे राज्य से जबरदस्त और शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हिमाचल प्रदेश के कई युवा और जागरूक नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए आगे आए हैं। दूसरी पार्टियों में कई अच्छे लोग हैं जो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर इस बदलाव की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन सभी लोगो का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते है।


Next Story