हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में उत्तराखंड की महिला को वर्क फ्रॉम होम के बहाने होटल में बुलाकर रेप

Admin Delhi 1
16 Jun 2023 1:00 PM GMT
हिमाचल में उत्तराखंड की महिला को वर्क फ्रॉम होम के बहाने होटल में बुलाकर रेप
x

कुल्लू न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि विवेक महाजन ने वर्क फ्रॉम होम के बहाने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो और न्यूड वीडियो के जरिए व्हाट्सएप कॉल करने के लिए मजबूर किया.

22 वर्षीय पीड़िता उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है। महिला ने वंदना महाजन, विवेक महाजन और जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी तहरीर दी है। महिला ने उस पर बहला-फुसलाकर होटल ले जाने का भी आरोप लगाया है।

डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. जल्द ही इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने यह शिकायत ई-मेल के जरिए पुलिस को दी है। पुलिस अब इस मामले में महिला का बयान दर्ज कर मेडिकल कराएगी।

Next Story