- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस में...
हिमाचल प्रदेशकांग्रेस में सीएम-डिप्टी सीएम के बाद मंत्रियों के नाम पर फंसा पेंच
कांग्रेस में सीएम-डिप्टी सीएम के बाद मंत्रियों के नाम पर फंसा पेंच
Shantanu Roy
12 Dec 2022 9:32 AM

x
बड़ी खबर
शिमला। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद अब कांग्रेस में मंत्रियों के नामों पर पेंच फंस गया है। कांग्रेस सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम के बाद अब 10 मंत्री बनाए जाने हैं, ऐसे में सभी नेता अपने-अपने समर्थक विधायक को मंत्री बनाने की लॉबिंग में जुट गए हैं। होलीलॉज से भी कई नाम आगे किए गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी अपने चहेते विधायकों को मंत्री बनाना चाह रहे हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल के गठन का मामला उलझ गया है। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ भी बैठक की। सूचना के अनुसार मंत्रियों के नामों पर अब दिल्ली से ही मोहर लगाई जाएगी। ऐसे में एक-दो दिन बाद ही मंत्रियों के नामों पर मोहर लग सकती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भी दिल्ली जा सकते हैं। शपथ समारोह के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक भी वापस लौट चुके हैं।
किसी भी मंत्री ने नहीं ली शपथ
पहले माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ ही कुछ मंत्री भी शपथ लेसकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार को केवल मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पद की शपथ ग्रहण की। कांग्रेस के 11 विधायकों के बागी होने को लेकर रविवार को एक अफवाह उड़ती रही है, जबकि सभी विधायक शपथ समारोह में मौजूद थे। गौरतलब है कि शपथ समारोह से पहले सुक्खू होलीलॉज जाकर प्रतिभा सिंह से भी मिले थे। इस दौरान दोनों नेताओं में सत्ता और संगठन से जुड़े मसलों पर भी चर्चा हुई थी। शिमला जिला से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें विधायक विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर का नाम सबसे ऊपर है। इसी तरह कुलदीप सिंह राठौर, अनिरुद्ध सिंह व मोहन लाल ब्राक्टा भी मंत्री की दौड़ में शामिल हैं।
Next Story