हिमाचल प्रदेश

IGMC के सुरक्षा कर्मियों को जय हिंद न बोलने की हिदायत

Shantanu Roy
9 Feb 2023 4:25 PM IST
IGMC के सुरक्षा कर्मियों को जय हिंद न बोलने की हिदायत
x
शिमला। आईजीएमसी प्रबंधन व आईजीएमसी सुरक्षा कर्मचारियों के बीच विवाद पैदा हो गया है। आईजीएमसी सुरक्षा कर्मचारियों ने अस्पताल एमएस पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के जय हिंद बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षाकर्मी यूनियन के महामंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि आईजीएमसी के एमएस ने सभी सुरक्षा कर्मियों को उन्हें जय हिंद न कहने पर प्रतिबंध लगा दिया है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में कहीं भी जय हिंद बोलने पर प्रतिबंध नहीं है लेकिन एमएस यहां पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं और उन्हें परेशान करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी इस तरह के तानाशाही रवैए को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और यदि इस तरह के फैसले वापस नहीं लिए गए तो वे हड़ताल पर जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर, आरोपों को लेकर आईजीएमसी के एमएस डाॅ. राहुल राव ने कहा कि जय हिंद बोलने पर किसी भी तरह का प्रतिबंध अस्पताल प्रशासन ने नहीं लगाया है बल्कि सुरक्षा कर्मियों को कहा गया है कि वे अस्पताल में व्यवस्था देखें न कि अधिकारियों के आगे-पीछे घूमें। ये गलत संदेश दिया जा रहा है कि जय हिंद बोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी विभागों को बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने के निर्देश हुए हैं, उसी के तहत आईजीएमसी अस्पताल में भी यह व्यवस्था की गई है।
Next Story