हिमाचल प्रदेश

आईएएस अधिकारी आर डी धीमान हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त

Shantanu Roy
15 July 2022 9:33 AM GMT
आईएएस अधिकारी आर डी धीमान हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त
x
बड़ी खबर

शिमला। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी आर. डी. धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी। वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी धीमान मौजूदा मुख्य सचिव राम सुभाग की जगह लेंगे, जिन्हें प्रशासनिक सुधारों का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (कार्मिक) प्रबोध सक्सेना ने एक अधिसूचना में कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर. डी. धीमान को तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव नियुक्त किया है। एक अन्य अधिसूचना में सक्सेना ने कहा कि मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह को प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) नियुक्त किया गया है।
Next Story