हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पति ने अपने 22 वर्षीय पत्नी की गला रेतकर की हत्या

Admin Delhi 1
12 Sep 2022 3:57 PM GMT
कांगड़ा में पति ने अपने 22 वर्षीय पत्नी की गला रेतकर की हत्या
x

कांगड़ा क्राइम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस स्टेशन देहरा के तहत अप्पर-परागपुर में एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया है।

पकड़ा गया आरोपी: पुलिस ने हत्या के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस मौके पर तहकीकात कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों के भी बयान भी ले रही है, जिससे पता चल सके कि हत्या की क्या वजह रही है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर दंपति बिहार के समस्‍तीपुर का निवासी है। वे काफी समय से परागपुर में मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे। आरोपी ताविक खान की उम्र भी करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। वहीं मृतका की पहचान 22 वर्षीय रुक्सार पत्नी ताविक खान के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। यहां देहरा पुलिस स्टेशन के तहत एक ताविक नाम के प्रवासी मजदूर ने अपनी (22) पत्नी रुक्सार की गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी की पुलिस हिरासत में ले लिया है व आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Next Story