हिमाचल प्रदेश

Kangra में अब उड़ते नजर नहीं आएंगे मानव परिंदे, पैराग्लाइडिंग पर 2 माह का Ban

Shantanu Roy
15 July 2022 10:03 AM
Kangra में अब उड़ते नजर नहीं आएंगे मानव परिंदे, पैराग्लाइडिंग पर 2 माह का Ban
x
बड़ी खबर

कांगड़ा। हिमाचल में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए व लोगों की सुरक्षा के लिए 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक साहसिक गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसके चलते विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और धर्मशाला के इंद्रूनाग स्थित साइट पर 2 माह के लिए पैराग्लाइडिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 15 सितम्बर के बाद से पैराग्लाइडिंग को फिर से लोगों व पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ दिन पहले ही पैराग्लाइडिंग को बंद कर दिया गया था। उजिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने इस बारे जानकारी दी है।

Next Story